कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय एडीआर सैंटर के सभागार में तेजाब से पीडि़त लोगों के लिए सरकार द्वारा बनाए कानून और योजनाओं को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गत देर सायं एडीआर सैंटर में आयोजित कार्यशाला में पैनल के अधिवक्ताओं व पीएलवी को जारूरक करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने कहा कि हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से प्रदेश में तेजाब पीडि़तों की सहायता करने के लिए एक नया प्रोजैक्ट शुरू किया है। इस प्रोजैक्ट के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में अधिवक्ता कुलदीप ने भी तेजाब से पीडि़त लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला।
Post Now India Post Now India