कुरुक्षेत्र 13 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 2 गांवों में विशेष जागरुकता शिवरों का आयोजन करके आमजन को पर्यावरण प्रदूषण व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव मुकरपुर में एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में पैनल के अधिवक्ता एवं पीएलवी रवि ने आमजन को पर्यावरण प्रदूषण व ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार पैनल के अधिवक्ता असीम जैन व पीएलवी अनुष्का शर्मा ने गांव कड़ामी में लोगों को जागरुक करने का काम किया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India