कुरुक्षेत्र 9 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों व आमजन को अपृश्यता व दहेज प्रथा एक अभिशाप विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1091, राष्टï्रीय महिला हेल्प लाईन नम्बर 181, नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल डींग (शाहबाद) में किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता हिमांशु अग्रवाल व पीएलवी रमन कुमार ने विद्यार्थियों को अपृश्याता, दहेज प्रथा एक अभिशाप, घरेलू ङ्क्षहसा के बारे में कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India