कुरुक्षेत्र 28 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 4 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके आमजन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत क्लेम, रेलवे दुर्घटना क्लेम तथा मध्यस्था स्कीम की जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव लंडी में एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल की अधिवक्ता अमनदीप कौर व पीएलवी साहिल ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार पैनल के अधिवक्ता जितेन्द्र कश्यप व पीएलवी विशाल ने गांव दाउमाजरा में, अधिवक्ता अनिल कुमार मेहला व पीएलवी संदीप ने जीएसएसएस स्कूल इस्माईलाबाद मेेंं व अधिवक्ता पीटर मसीह व पीएलवी बलजीत ने जीएसएसएस स्कूल मेहरा के विद्यार्थियों व आमजन को अच्छे व बूरे स्पर्श, चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने का काम किया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India