Breaking News
Home / Events / डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल कूरुक्षेत्र के परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन

डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल कूरुक्षेत्र के परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन

आज डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल कूरुक्षेत्र के परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एलकेजी से द्वितीय कक्षा तक के नन्हें मुन्ने बच्चों के शिक्षकों व अभिभावकों ने भाग किया। सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला के महत्व व उद्देश्यों के बारे में बताया गया कि डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवीन शिक्षण पद्धतियों के साथ साथ उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए भी कृतसंकल्प है। प्राचार्या रेणु राघव ने बताया कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों व अभिभावकों में परस्पर सामंजस्य होता है। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षित करने व विभिन्न शिक्षण विधियों को क्रियान्वित कर उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके। प्राचार्य ने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को पूर्ण सहयोग दें तथा अपने बच्चों के बारे में पूर्ण जानकारी उनके शिक्षकों से सांझा करें ताकि बच्चों के मानसिक स्तर को सुदृढ़ कर उनके अंदर रचनात्म कता का समावेश किया जा सके।इस अवसर पर जूनियर विंग के सभी शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *