Breaking News
Home / Uncategorized / डेंगू और मलेरिया जैैसी बिमारियों पर रखनी होगी पैनी नजरे: फुलिया

डेंगू और मलेरिया जैैसी बिमारियों पर रखनी होगी पैनी नजरे: फुलिया

कुरुक्षेत्र, 15 सिंतबर। उपायुक्त डा. एस एस फुलिया ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र को डेंगू, मलेरिया व अन्य बिमारियों से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। इस मामले को सभी गंभीरता से लेना होगा। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में टीमों का गठन करके लोगों को जागरूक करने का प्रयास करना होगा।

वे रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त ने सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह से डेंगू, मलेरिया,वायरल व अन्य बिमारियों को लेकर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। इस फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में अब तक डेेंगू के मरीजों में काफी कमी आई है और मलेेरिया को लेकर भी लोगों को रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया है। इस जिला में चिकित्सकों ने काफी अच्छे प्रयास किए है जिसके कारण इस प्रकार की उपलब्धि हासिल की गई है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों में मलेरिया व डेंगू जैसी बिमारियों के प्रति काफी सचेेत हुए है और जिसके कारण अस्पतालों में मलेरिया व डेंगू जैसी बिमारियोंं में गिरावट आई है। इतना ही नहीं लोगों को अब भी अपने घरों के आस पास पानी खड़ा नहीं होने देना और अपने घरों में कूलर व अन्य सामान में पानी को जमा नहीं होने देना है। इस प्रकार के विषयों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग लेने का प्रयास करना चाहिए। जब सभी जागरूक होकर काम करेंगे तो निश्चित ही सभी लोग स्वास्थ्य रहेंगे। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिला में डेंगू की रोकथाम के लिए 25 टीमोंं का गठन किया गया है और मलेरिया से बचाव के लिए समय समय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डा. एन पी सिंह, डा. अनुपंमा सैनी, डा. आर के सहाय, डा. एस पी अरोड़ा. डा.जोगिंद्र सिंह, डा. सुदेश सहोता, डा. संजीव कुमार आदि चिकित्सक मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *