Breaking News
Home / Uncategorized / डेयरी फार्म व डेयरी इंडस्ट्रीज को ओर अधिक दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

डेयरी फार्म व डेयरी इंडस्ट्रीज को ओर अधिक दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 6 जून: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देसां म्हं देस हरियाणा, जित दूध दही का खाणा की कहावत ज्यों की त्यों बनी रहे,इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में डेयरी फार्मिंग व डेयरी इंडस्ट्रीज को ओर अधिक बढावा देने पर काम किया जा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने वीरवार को एनडीआरआई के सभागार में डेयरी फार्मिंग व डेयरी इंडस्ट्रीज से जुड़े संचालकों से मीटिंग कर उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया तथा उनसे सुझाव भी मांगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेयरी फार्मिंग व डेयरी इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में कार्य करने की अपार संभावनाएं है। सरकार भी इस दिशा में सरकार कारगर कदम उठा रही है। डेयरी फार्मिंग व डेयरी इंडस्ट्रीज को सरकार द्वारा पहले से ही काफी सुविधाएं दी जा रही है, लेकिन आज की मीटिंग में जो सुझाव मिले है,उन पर भी अमल किया जाएगा। पशु पालन विभाग के साथ मीटिंग करके जल्द ही इनकी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा ताकि इस व्यवसाय से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसा कार्य करेगी, जिससे डेयरी इंडस्ट्रीज संचालकों तथा डेयरी फार्मिंग से जुड़े किसानों का भी भला हो, इसके लिए सरकार इस व्यवसाय को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि किसानों और दुग्ध उद्योगपतियों के बीच विश्वास कायम होना चाहिए तभी यह व्यवसाय आगे बढ़ सकेगा।

बैठक में मिल्क प्लांट एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष संजय ढींगरा ने मुख्यमंत्री का आज की मीटिंग में पधारने तथा उनकी बात सुनने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेरी इंडस्ट्रीज दूध की कमी के कारण पूरी तरह से फल-फूल नहीं रहा है। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन की मात्रा में बढ़ौतरी करने के प्रयास किये जाएं। दूसरी ओर बैठक में उपस्थित डेरी फार्मिंग से जुड़े किसानों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दुग्ध उत्पादन से उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं होता, लेकिन ब्रीडिंग से उत्पन्न काफ व पशुओं को बेचने से कुछ आय हो जाती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दूध के भाव फैट के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित किये जाने चाहिए ताकि दुग्ध उत्पादन व्यवसाय में लगे लोगों का शोषण ना हो। उन्होंने यह भी मांग की कि पशु आहार की गुणवत्ता व उसके दाम भी वाजिब होने चाहिए।
इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण,ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पशु पालन विभाग के ए.सी.एस सुनील गुलाटी, डीजी हरदीप सिंह, एनडीआरआई के निदेशक आर.आर. बी सिंह, हरियाणा मिल्क प्लांट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए डेयरी संचालक व पशु पालक उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *