Breaking News
Home / Uncategorized / ड्राईविंग लाईसैंस के लिए लेना होगा एक दिवसीय बेसिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

ड्राईविंग लाईसैंस के लिए लेना होगा एक दिवसीय बेसिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 19 जुलाई, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि दिन-प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चालक के लाईसैंस बनवाने के लिए एक दिवसीय बेसिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण करवाने का निर्णय लिया है। लाईसैंस बनवाने के लिए यह प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जरूरी होगा। यह प्रशिक्षण एक अगस्त से जिला के सभी उपमंडल स्तर पर उपमंडल कार्यालयों में व जिला स्तर पर जिला रैडक्रास कार्यालय में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए 300 रूपये फीस निर्धारित की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि परिवहन आयुक्त हरियाणा के आदेशानुसार केन्द्रीय मोटर वाहन नियम के प्रावधान के अनुसार एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला करनाल की लाईसैंस अथोरिटी ने भी सैंट जोन एम्बुलैंस एसोसिएशन करनाल द्वारा यह प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण की अवधि दो घंटे की रहेगी जो कि सोमवार से शुक्रवार हर कार्यदिवस को होगी। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र उसी दिन दिया जाएगा, जो कि ड्राईविंग लाईसैंस बनाने की फाइल पर लगाना अनिवार्य होगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *