Breaking News
Home / Uncategorized / ड्रामा पार्टी के कलाकारों ने ओंगद गांव में किया सरकार की उपलब्धियों का प्रचार: डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा

ड्रामा पार्टी के कलाकारों ने ओंगद गांव में किया सरकार की उपलब्धियों का प्रचार: डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा

करनाल 11 जून: वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ड्रामा पार्टी व भजन मंडलियों के कलाकार गांव-गांव जाकर लोकगीतोंं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को गांव ओंगद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नाटक मंडली के कलाकारों ने सरकार द्वारा मैरिट के आधार पर दी जा रही नौकरियों की भर्ती के बारे में विस्तार से गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नाटक मंडली द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में खुशहाली का नया दौर शुरू किया है, मेहनत करने वाले युवाओं में नया विश्ववास पैदा हुआ है। इसके अलावा नाटक मंडली द्वारा सामाजिक बुराईयों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विशेष प्रचार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने बताया कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार 3 जून से 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान नाटक मंडली व 6 भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रचार अभियान के दौरान प्रचार अमले द्वारा अभी तक जिले के करीब 126 गांवों में प्रचार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रचार अमले पर विभाग के उच्च अधिकारियों की भी कड़ी नजर है तथा जिला मुख्यालयों के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *