Breaking News
Home / Uncategorized / ड्रामा व भजन मंडलियों के कलाकारों ने मासिक विशेष प्रचार अभियान में किया जिले 336 गांवों में सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का गुणगान

ड्रामा व भजन मंडलियों के कलाकारों ने मासिक विशेष प्रचार अभियान में किया जिले 336 गांवों में सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का गुणगान

करनाल 03 जुलाई, हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मासिक विशेष प्रचार अभियान के तहत ड्रामा पार्टी, भजन मंडलियों के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से गांव-गांव में गुणगान किया। इस विशेष प्रचार अभियान में जिले के 336 गांवों में नुक्कड़ सभाओं में कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

यह जानकारी डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 3 जून से शुरू हुआ था और आज 3 जुलाई को समाप्त हो गया है। इस मासिक विशेष प्रचार अभियान में विभागीय व अनुबंधित आधार पर रखी गई 6 भजन मंडलियों द्वारा प्रचार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में कलाकारों द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी नीतियों तथा सरकार द्वारा किये गए विकासात्मक कार्यो की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाई गई। कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, उज्जवला योजना, पैंशन योजना, लाडली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल ही जीवन है, श्रमिकों के लिए चलाई गई योजनाएं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण तथा विकासात्मक परियोजनाओं पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *