Breaking News
Home / Uncategorized / तालाब हमारे जीवन का अभिन्न अंग है: तेजिन्द्र सिंह तेजी

तालाब हमारे जीवन का अभिन्न अंग है: तेजिन्द्र सिंह तेजी

कुरुक्षेत्र 20 जुलाई: हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कुरुक्षेत्र के गांव छपरा में पंचायत द्वारा करवाई जा रही तालाब की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। पंचायत द्वारा जेसीबी व अन्य सहायक उपकरणों के साथ तालाब की सफाई करवाई जा रही है। पंचायत के इस कार्य की सराहना करते हुए तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि तालाब हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसे सहेजकर रखना सभी का कर्तव्य बनता है। छपरा की पंचायत की तरह अन्य पंचायतें भी खुद संज्ञान लेकर गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए अपने स्तर पर तालाबों की सफाई कराएं। इस प्रकार के काम से लोगों में भी सहभागिता की भावना बढती है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा के तालाबों की कायाकल्प के लिए ही हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण अध्यादेश 2018 लागू किया है जोकि प्रदेश में अधिसूचित वन क्षेत्रों के बाहर स्थित सभी तालाबों व 0.5 एकड़ से कम क्षेत्र वाले और निजी भूमि पर स्थित तालाबों को छोडकऱ, के विकास, संरक्षण, कायाकल्प, निर्माण एवं प्रबंधन, तालाब के पानी का उपयोग और उसके उपचार के लिए तथा सिंचाई के उद्देश्य के लिए सीवरेज निस्सार उपचार संयंत्रों के उपचारित प्रवाह के प्रबंधन और उपयोग के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

मौके पर मौजूद छपरा के ग्रामीण शिव कुमार सैनी ने बताया कि उक्त तालाब के जलभराव के कारण पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके समाधान के लिए पंचायत ने अपने स्तर पर तालाब की सफाई का निर्णय लिया। ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।

इस अवसर पर उनके साथ फूल कुमार, साहिल, राजेश कुमार, अमन कुमार आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *