कुरुक्षेत्र 28 फरवरी। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रोजेक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सक्षम मैगा परिणामों में अच्छे परिणाम सामने आएं है। इस सक्षम मैगा परिणाम में हरियाणा में 68 ब्लॉकों को सक्षम घोषित किया गया है। इसमें कुरुक्षेत्र जिले के थोनसर, पिहोवा, शाहबाद का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं लाडवा ब्लॉक सक्षम होने के बिल्कुल नजदीक पहुंचा है। इस उपलब्धि के लिए उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, डीईओ अरूण आश्री, डीईओ सतनाम भट्टïी, सीएम जीजेए,निकित अग्रवाल सहित तमाम अधिकारियों को बधाई दी है।
प्रोजेक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने वीरवार को चंडीगढ से वीडियों कान्फ्रंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सक्षम मैगा रांउड के अच्छे परिणाम सामने आएं है। सभी अधिकारियों की अथक मेहनत के चलते हरियाणा में 68 ब्लॉकों को सक्षम घोषित किया गया है, हालांकि 26 ब्लॉकों को पहले ही सक्षम बनाया जा चुका है। इस प्रदेश में अब केवल 25 ब्लॉक ही सक्षम होने से वंचित रह गए है। इस प्रदेश में मैगा सक्षम राउंड के तहत 88.20 बच्चें सक्षम बन चुके है। इस प्रदेश के शेष बचे ब्लॉकों को सक्षम बनाने के लिए मई माह में फिर से सक्षम परीक्षा होगी। इतना ही नहीं सक्षम मैगा राउंड परीक्षा में 14 ब्लॉक सक्षम होने के बिल्कुल निकट पहुंचे है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें भेजने का कार्य 1 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा और सभी जिलों में इसके लिए एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। इसके लिए पुस्तक कम्पनियों के साथ अनुबंध कर लिया गया है और प्रूफ रिडिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए 1 मार्च से कम्पनी की तरफ से पुस्तके सीधे स्कूलों में भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सर्विस बुक को आन लाईन किया जा रहा है। यह एक बहुत बडा कार्य है, यह कार्य पूरा होने के बाद एक बहुत बडे लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। इस योजना के पूरे होने से रिकार्ड चोरी नहीं हो पाएगा और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और किसी भी कर्मचारी का डाटा तुरंत चैक किया जा सकेगा।
प्रोजेक्ट निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से नैशनल स्कील क्वालिफिकेशन फ्रेम योजना के तहत (एनएसक्यूएफ) प्रदेश के 1 हजार स्कूलों के लिए 200 करोड का बजट तय किया गया। इस बजट के तहत कुरुक्षेत्र के 51 स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कार्यालय के खर्च और रॉ मिटिरियल व गेस्ट लेक्चर के लिए 40 लाख 80 हजार रुपए का बजट भेजा गया। इस स्कीम के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक 51 स्कूलों में 4 हजार 134 विद्यार्थियों को 13 विषयों में वोकेशनल एजूकेशन दी जा रही है। इसके लिए 114 शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले जिलों की प्रशंसा की और कुछ जिलों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नगराधीश अनिल यादव, डीईओ अरूण आश्री, डीईओ सतनाम भट्टïी, डाईट प्रिंसिपल नमिता कौशिक, डिप्टी डीईओ बलजीत सिंह, डीपीसी राम दिया गागट सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India