कैथल, 16 सितंबर: दी कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक रणबीर बैनिवाल ने बताया कि केंद्रीय सहकारी बैंक व पैक्स में राज्य सरकार की एक मुश्त योजना लागू हो चुकी है। इस योजना का लाभ ऋणी सदस्य उठा सकते हैं। पैक्सों में ब्याज में पूरी छूट व केंद्रीय सहकारी बैंक के ऋणियों को ब्याज में भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंक से लिए गए 5 लाख रुपए तक के ऋण में 2 प्रतिशत, 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक के ऋण में 5 प्रतिशत तथा 10 लाख रुपए से ऊपर के ऋण लेने वालों से 10 प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है। इस योजना का लाभ 30 नवंबर 2019 तक लिया जा सकता है।
Home / Uncategorized / दी कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक रणबीर बैनिवाल ने बताया कि केंद्रीय सहकारी बैंक व पैक्स में राज्य सरकार की एक मुश्त योजना लागू हो चुकी है
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India