दून ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित दून इन्टरनेशनल स्कूल, कैथल रोड, दून वाटिका और दून पब्लिक स्कूल में आज गुड फ्राई डे व बल बुद्धि के दाता राम भक्त हनुमान का जन्मोत्स्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। दून ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशनस् के प्रबंध निदेशक कुुलजिन्द्र मोहन सिंह बाठ व दून इन्टरनेशनल स्कूल की प्राचार्या जतिंदर कौर ने छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से बल बुद्धि के दाता राम भक्त हनुमान की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन कर उनकी सराहना करते हुए प्रबंध निदेशक कुुलजिन्द्रमोहन सिंह बाठ ने कहा कि यह कार्यक्रम तो वास्तव में राम भक्त हनुमान को पूर्ण रूप से समर्पित है । आज के दिन हमें अतुलित बलधाम ,मॉ अञ्जनि के लाल हनुमान जी के चरित्र से उनके विशेष गुण -चातुर्य,अनुशासन , कार्य प्रबंधन ,त्याग व समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, स्वामी व बड़ो के प्रति निस्वार्थ सेवाभाव ,सादगी व शालीनता के साथ कठिन परिश्रम करने व दूरदर्शिता की प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए । वे कलियुग के अवतार है तथा सप्त चिरंजीवियों में से एक है । हमें उनके जीवन से निरंतर प्रेरणा लेकर उनकी सच्चे मन से सतत आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करके अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए । दून इन्टरनेशनल स्कूल की प्राचार्या जतिंदर कौर ने बताया कि हमारी भारतीय हिन्दू संस्कृति व सभ्यता की महत्वपूर्ण विशेषता रही है कि हम भारतीय सभी धर्म व सम्प्रदायों का समान रूप से सम्मान करते हैं । आज इसाई धर्मांबलियों का भी त्यौहार है जिसे हमगुड फ्राई डे के रूप में मनाते है । मैं ईसा के सभी अनुयायि़यों कों इस उत्सव की शुभकामनाएँ देती हूँ । अंत में संस्थान के निदेशक कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ ने सभी स्कूली छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी धर्म और ईश्वर एक है इसलिए हमें सभी धर्मो और समुदायों को एक जैसा महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गुड फ्राइडे और हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मैं सभी को बधाई देता हूँ। इस अवसर पर सभी छात्र,अध्यापकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे । शाँति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Check Also
मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन
कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …
Post Now India Post Now India