Breaking News
Home / Uncategorized / द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

कुरुक्षेत्र 15 फरवरी गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता तथा कुमार व केसरी दंगल का आयोजन 20 से 21 फरवरी 2019 तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्थापित कुश्ती केन्द्र, पंजीकृत अखाड़े, शिक्षण संस्थान व अन्य गैर शिक्षण संस्थान के पहलवान विभिन्न आयु व भार वर्ग में भाग ले सकते है।
शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला खेल एवं कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि पुरुषों की जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के आयु वर्ग में 41 से 45 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम के पहलवान भाग ले सकते है। इसी प्रकार पुरुषों के 21 वर्ष तक के आयु वर्ग में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम तक व 21 वर्ष से उपर के आयु वर्ग में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम तक के पहलवान भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि पुरुष वर्ग में जिला केसरी में 74 किलोग्राम से उपर व जिला कुमार में 62 से 74 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान भाग ले सकते है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के आयु वर्ग में 36 से 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम की महिला पहलवान भाग ले सकती है। इसी प्रकार महिलाओं के 21 वर्ष तक के आयु वर्ग में 55 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम तक व 21 वर्ष से उपर के आयु वर्ग में 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम तक की महिला पहलवान भाग ले सकती है। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में जिला केसरी में 62 किलोग्राम से उपर व जिला कुमारी में 55 से 62 किलोग्राम भार वर्ग की महिला पहलवान भाग ले सकती है। उन्होंने कहा कि इस इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए पहलवानों की आयु की गणना 28 फरवरी 2019 के अनुसार चैक की जाएगी। पहलवानों के वजन के समय मूल आयु प्रमाण पत्र व उसकी फोटो स्टेट प्रति तथा एक फोटो लानी होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए पुरष पहलवानों का भारतोलन 20 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक व महिला पहलवानों का भारतोलन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *