Breaking News
Home / Uncategorized / नए फोटोयुक्त वोट बनवाने के लिए अंतिम प्रकाशन 19 अगस्त को: डीसी विनय प्रताप सिंह

नए फोटोयुक्त वोट बनवाने के लिए अंतिम प्रकाशन 19 अगस्त को: डीसी विनय प्रताप सिंह

करनाल 12 जुलाई, जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को देखते हुए 1 जनवरी, 2019 को क्वालिफाई तिथि मानकर दूसरा स्पेशल फोटोयुक्त वोट बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसका अंतिम प्रकाशन 19 अगस्त को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त वोट बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए 1 जनवरी, 2019 को क्वालिफाई तिथि मानकर 15 जुलाई, 2019 को ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक आपत्ति व दावे लिए जाएंगे, 20 व 21 जुलाई को वोट बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा, 5 अगस्त को ईआरओ द्वारा वोट लिस्ट की वैरिफिकेशन की जाएगी, 13 अगस्त को आपत्ति व दावों का निस्तारण किया जाएगा। 16 अगस्त को डिप्टी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा फोटोयुक्त वोट की छंटनी की जाएगी तथा 19 अगस्त को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जिले की जनता अपील की है कि वे जिनके आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है वो अपना वोट जरूर बनवाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *