Breaking News
Home / Uncategorized / नगर निगम की टीम ने गांव सिरसी में मौजूद 32 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करने की एक बड़ी कार्रवाही की

नगर निगम की टीम ने गांव सिरसी में मौजूद 32 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करने की एक बड़ी कार्रवाही की

करनाल 24 जून: नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता के निर्देश पर सोमवार को निगम की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व बीडीपीओ करनाल अंकित चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निगम के गांव सिरसी में मौजूद 32 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करने की एक बड़ी कार्रवाही की। टीम में निगम के डीटीपी मोहन सिंह व उसके मातहत भवन निरीक्षण राजेश व विकास भी शामिल थे।

बतौर निगम आयुक्त सिरसी गांव में जिस जमीन को आज कब्जामुक्त किया गया, उस पर गांव के ही करीब दो दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था और उस पर खेती कर रहे थे। सरकारी जमीन से इन लोगों को बेदखल करने के लिए हालांकि निगम ने कई बार नोटिस दिए, लेकिन परिणाम शुन्य रहा और स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। अंतत: निगम को यह कार्रवाही करनी पड़ी।

उन्होंने आगे बताया कि इतने बड़े रकबे को कब्जाधारियों से मुक्त करने के लिए उपायुक्त की ओर से बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मधुबन के एसएचओ के साथ करीब 150 पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कब्जे वाली जमीन पर खड़ी चारे की खेती पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करवाया गया। भारी पुलिस बल के सामने कब्जाधारी विरोध नहीं कर सके और दूर से ही अवैध रूप से की गई खेती पर चलते ट्रैक्टर को देखते रहे। इस कार्यवाही में करीब 5 घण्टे लगे। जिस जमीन पर चारा मौजूद था, उसे प्लेन कर दिया गया।

इस कार्यवाही के बाद निगम आयुक्त राजीव मेहता ने ऐसे लोगों को फिर चेतावनी दी है, जो सरकारी जमीन पर बदनीति से कब्जा करने की सोचते हैं। निगम आयुक्त ने कहा है कि जो व्यक्ति इस तरह की जमीन पर कब्जा करेगा, उसके खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408 के तहत कार्रवाही की जाएगी।

निगम की टीम में डीटीपी शाखा के जिन कर्मचारियों ने सहयोग दिया, उनमें अविनाश शर्मा, विकास शर्मा, ललित, कृष्ण, कुलदीप, कपिल, सोहनवीर, पंकज तथा विनोद शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *