कैथल, 25 जून: जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा नशीले पदार्थों के रोकथाम के लिए गांव जाखौली की दाबदल पट्टी के पंचायत भवन में 26 जून को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया करेंगे। डीएसपी कुलभूषण अतिविशिष्ट तथा जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
Home / Uncategorized / नशीले पदार्थों के रोकथाम के जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India