Breaking News
Home / Events / नशीले पदार्थों के सेवन से किशोर अवस्थाओं में युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के बारे में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

नशीले पदार्थों के सेवन से किशोर अवस्थाओं में युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के बारे में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 24 मई: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से किशोर अवस्थाओं में युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के बारे में तथा किशोर युवाओं व युवतियों को नशा खोरी जैसी बीमारी से बचाव हेतू आगामी 27 व 28 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय शिविर में विशेषज्ञों द्वारा युवा वर्ग को नशे से बचने हेतू प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ-साथ आसपास के गांव व कस्बों में नशे से दूर रहने के लिए समाज से आह्वान किया जाएगा। युवा शक्ति नशा खोरी जैसी सामाजिक कुरीति से लड़कर नशा मुक्त समाज का निर्माण कर सकें व नशे से होने वाली बीमारी से बचे रहें, यही इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य है।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *