Breaking News
Home / Events / नशीलों पदार्थो के दुष्परिणामों को लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुआ 2 दिवसीय सैमिनार का आयोजन

नशीलों पदार्थो के दुष्परिणामों को लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुआ 2 दिवसीय सैमिनार का आयोजन

कुरुक्षेत्र 30 मई: खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकुला के निर्देशानुसार नशीले पदाथों के दुष्प्रभाव पर जागरुकता के सम्बन्ध में 29 व 30 मई 2019 को योग भवन द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में 2 दिवसीय सैमिनार का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस सैमिनार का लक्ष्य नशीले पदार्थो के सेवन से विशेषकर युवाओं पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए तथा किशोर, युवा/युवतियों के नशाखोरी जैसी बिमारी से बचाव करना है। इस सैमिनार में डीएन कालेज कुरुक्षेत्र की सह-प्राध्यापक उर्मिला सिंह, स्टेट बेस्ट यूथ अवार्डी हरिकेश पपोसा, रैैड क्रास सोसायटी से जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र सैनी, केयूके के सहायक प्रोफेसर अजय जांगड़ा व एलएनजेपी अस्पताल से मनोचिकित्सक सरोज ने भी युवाओं को नशीले पदार्थो के दुष्प्रभावों पर जानकारी देकर जागरुक किया। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक राकेश सिंह रावत, कबड्डïी प्रशिक्षक जय भगवान, कुश्ती प्रशिक्षक शमशेर सिंह, जिमनास्टिक प्रशिक्षक पूनम शर्मा आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *