Breaking News
Home / Social / नशे के विरुद्ध 217वीं साइकिल रैली निकाली

नशे के विरुद्ध 217वीं साइकिल रैली निकाली

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा आज नशे के विरुद्ध 217वीं साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली पिपली से विभिन्न क्षेत्रों में होकर गुजरी। रैली में प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ अशोक कुमार वर्मा, समिति प्रधान राज कुमारी पंवार, अन्नपूर्णा शर्मा, कर्म चंद, डॉ सत्यनारायण शर्मा, अंकित शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, सुबेदार रविंद्र कौशिक, कैप्टन गुरमेल सिंह, पवन धीमान, कमल सैनी और रजनीकांत ने भाग लिया। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य लोगों को न केवल पर्यावरण के प्रति सजग करना है अपितु सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए भी जागरूक करना है। राज पंवार और अन्नपूर्णा शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है। डॉ सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को अपने अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए नशे से दूर रहने की आवश्यकता है। समिति के सभी सदस्यों ने रैली के साथ ही औषधीय पौधे रोपित किए। कैप्टन गुरमेल सिंह, दुष्यन्त शर्मा, कमल सैनी, रजनीकांत और सुबेदार रविंद्र कौशिक ने कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए सदैव तत्पर हैं। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा सामाजिक बुराईयों को दूर करने का प्रयास और लोगों को साईकिल की सवारी के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी जयभगवान सिंगला, आशा सिंगला, डॉ केवल कृष्ण और अन्य गणमान्य के साथ विद्यार्थियो ने पौधारोपण किया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *