कुरुक्षेत्र 29 जनवरी गांव दुनिया माजरा के लोग इसे करिश्मा ही मान रहे है कि ना सिफारिश कि और ना ही रिश्वत दी और एक ही परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी मिल गई। जी हां कुरुक्षेत्र जिला के ब्लाक इस्माईलाबाद के गांव दुनिया माजरा में एक ही परिवार में भाई-बहन को ग्रुप-डी की नौकरी मिली है। अहम पहलु यह है कि परिवार में पहली बार किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी करने का अवसर राज्य सरकार द्वारा मुहैया करवाया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार गांव दुनिया माजरा 22 वर्षीय जोवन प्रीत सिंह और 24 वर्षीय बहन अमन प्रीत कौर ने क्रमश: जिला आबकारी एवं कराधान विभाग और सिंचाई विभाग में ग्रुप-डी के पद पर ज्वाईन कर लिया है। मंगलवार को ग्रुप डी में चयनित जोवन प्रीत ने बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा झांसा के मारकंडा स्कूल व 12वीं की शिक्षा राजकीय स्कूल झांसा से ग्रहण की और बीएसी नॉन मेडिकल की डिग्री एसए जैन कालेज अम्बाला से प्राप्त की है। उनके पिता कृपाल सिंह गांव झांसा में टेलरिंग का काम करते है और उनके परिवार में कुल 5 सदस्य है। उनके परिवार में किसी भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिली हालांकि काफी प्रयास किए गए थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के कारण जो ग्रुप डी के लिए नई पॉलिसी तैयार की और इंटरव्यू की प्रथा को खत्म किया तो योग्य प्रार्थियों को सरकारी नौकरी में आने का एक सुनहरी अवसर मिला। उन्होंने व उनके परिवार के सदस्यों ने कभी सोचा भी नहीं था की बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिल पाएगी। लेकिन भाजपा सरकार के कारण ही उनके साथ-साथ उनकी बड़ी बहन अमनप्रीत कौर को भी ग्रुप डी में नौकरी मिली है। राज्य सरकार ने योग्यता के आधार पर ग्रुप डी में नौकरियां दी है और इंटरव्यू को खत्म करना सरकार का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने जिला आबकारी एवं कराधान विभाग और उनकी बहन अमनप्रीत कौर ने सिंचाई विभाग में ज्वाईन किया है। उनके परिवार में दो-दो सरकारी नौकरी मिलने पर खुशी का माहौल है और गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार लगातार बधाईयां देकर राज्य सरकार की नीतियों की प्रशंसा कर रहे है।
सिंचाई विभाग में डयूटी ज्वाईन करने पर अमनप्रीत कौर खुश महसुस कर रही है। उन्होंने प्राईमरी शिक्षा गांव झांसा, जेबीटी का कोर्स डाईट कुरुक्षेत्र और बीए मैथमेटिक्स की डिग्री यूनिवर्सिटी कालेज से हासिल की है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ग्रुप डी में साक्षात्कार को खत्म करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब योग्य प्रार्थी ही आगे आ पाएंगे और सरकारी नौकरी की चाह को पूरा कर पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बेटियां भी अब सहजता से सरकारी नौकरी हासिल कर पा रही है। सरकार की इस पॉलिसी से अन्य सरकारों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
Post Now India Post Now India