Breaking News
Home / Education / निट कुरूक्षेत्र में चल रही अंर्तराष्ट्रीय संगोष्टी के दौरान 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत

निट कुरूक्षेत्र में चल रही अंर्तराष्ट्रीय संगोष्टी के दौरान 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत

कुरुक्षेत्र 20 फरवरी:  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरूक्षेत्र के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठीएनएफईएसटी-19’ के दूसरे दिन सत्रों में लगभग 100 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्यत: एडवांस मैन्फैक्चरिंगकैड,कैम,सी.स.ई. तथा नैंनोटेक्रोलॉजी आदि विषयों  पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। दियाला विश्वविद्यालय ईराक से अर्शद नूर सिद्दकीएनआईटी श्रीनगर से सैयद इरशाद कादरी तथा एनआईटी कुरूक्षेत्र से गौरव शर्मा ने विभिन्न सत्रों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग  के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रस्तुत किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डा. फैसल हसन,एनआईटी श्रीनगर से डा. एम.एफ. वाणी तथा दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से प्रो. आर.सी.सिंह आदि ने इन सत्र में भाग लिया | संस्थान के प्रोफसेर इंचार्ज लोक सम्पर्क डा. पी.सी. तिवारी ने बताया कि  संगोष्ठी के दौरान प्रो. रिजालमन मामत ने जैव ईधन’ विषय पर तथा प्रो. फतवी योहानस हामोस ने परिवहन के रूप में संश£ेषण गैस’ विषय पर अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी के तीसरे दिन तकनीकी सत्रों में 60 के करीब शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएगें व इसके अतिरिक्त एक विशेष व्याख्यान भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रो. सुरजीत आंगरामैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश खण्डूजासंगोष्ठी के अन्य सदस्यों में डा. ज्ञान भूषणडा. विनोद कुमारडा. गुलशन सचदेवाडा. जॉय प्रकाश मिश्राडा. ललित कुमार,डा. वी.एस.एन. रेड्डीप्रो. राजेश कुमारअन्य शिक्षकगणों सहित काफी संख्या में शोध छात्र उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *