Breaking News
Home / Uncategorized / नेशनल हाईवे जाम को खुलवाने के लिए गई पुलिस पर पथराव करने के आरोप में एक को सुनाई 5 साल की कैद व जुर्माना की सजा

नेशनल हाईवे जाम को खुलवाने के लिए गई पुलिस पर पथराव करने के आरोप में एक को सुनाई 5 साल की कैद व जुर्माना की सजा

कुरुक्षेत्र 15 दिसंबर  जिला कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नेशनल हाईवे जाम को खुलवाने के लिए गई पुलिस पर पथराव करने के आरोप में एक को सुनाई 5 साल की कैद व जुर्माना की सजाI  यह जानकारी जिला उप न्यायवादी श्री मेन पाल ने दी I

        यह जानकारी देते हुए श्री मेन पाल ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री राकेश सिंह की अदालत ने जाम को खुलवाने के लिए गई पुलिस पर पथराव करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुँचाने तथा सरकारी सम्पति को नुक्सान पहुँचाने के आरोप में सुरेश फौजी पुत्र पाला राम वासी झिरबड़ी को सुनाई 5 साल की कैद व 21 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई I दिनांक 28 जुलाई 17 को उप निरीक्षक सुरेंदर सिंह प्रबंधक थाना सदर थानेसर ने मामला दर्ज करवाया कि वह थाना सदर थानेसर में बतौर प्रबंधक तैनात है  गावं झिरबड़ी के पास संतरों देवी पत्नी इशम सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी लाश को एल एन जे पी हॉस्पिटल में भेजा गया था I गावं झिरबड़ी के दर्जनों लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया हुआ था जिनको समझाया गया कि इस प्रकार से नेशनल हाईवे जाम करने से आम लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन वे लोग नहीं माने उल्टा पुलिस पर पथराव करके कई पुलिस वालो को घायल करके उनको काफी गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा सरकारी सम्पति का भी काफी नुकसान किया I पुलिस ने मुकदमा में चालान तैयार करके माननीय न्यायालय में दिया जिसकी सुनवाई माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री राकेश सिंह की अदालत में चल रही थी जिसकी नियमित सुनवाई करते हुए ,माननीय अदालत ने गवाहों एवं सबूतों के आधार पर दोषी करार देते हुए सुरेश कुमार को भिन्न – भिन्न धाराओं के तहत 5 साल की कैद  तथा 21 हजार रूपये की जुर्माना की सजा सुनाई I जुर्माना न देने की सूरत में भिन्न –भिन्न धाराओ के तहत 15 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी I

 एक व्यक्ति लापता

 कुरुक्षेत्र    जिला कुरुक्षेत्र से एक व्यक्ति लापता होने का मामला प्रकाश में आया है यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि मनीष पुत्र राजिंदर पाल वासी वार्ड न० 5 लाडवा ने थाना लाडवा में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई महिंदर पाल उम्र 38 साल दिनांक 13 दिसंबर से घर से लापता है जिसकी उन्होंने अपने तौर पर तलाश कर ली लेकिन कहीं पता नहीं चला जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरूकर दी

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *