Breaking News
Home / Uncategorized / नैतिकता, सदाचार, सरलता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व गुलजारी लाल नंदा

नैतिकता, सदाचार, सरलता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व गुलजारी लाल नंदा

कुरुक्षेत्र 15 जनवरी  | मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतीथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मातृभूमि सेवा मिशन द्वार संचालित मातृभूमि शिक्ष मंदिर के विद्यार्थियों ने गुलजारी लाल नंदा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति गीत एवं प्रेरक प्रसंग सुनाए गए। गुलजारी लाल नंदा एक महान राजनीतिज्ञशिक्षाविद व अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने भारत की राजनीती को करीब से देखा थासाथ ही इन्होंने देश के बुरे दौर में देश की कमान अपने हाथों में लेकर देश को बिखरने नहीं दिया था। गुलजारी लाल नंदा भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे | नंदा जी सादा जीवन उच्च विचार को अपने जीवन का सिद्धांत मानते थे। राजनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण शख्सियत और एक समर्पित गांधीवादी नेता होने के बावजूद कला और साहित्य में गुलजारी लाल नंदा की विशेष रूचि थीउन्होंने अपने विचारों और अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। सामाजिक तौर पर भी उनके अनेक योगदान रहे हैं। श्रमिकों और शोषित वर्ग के लोगों की दशा सुधारने और उनके हितों की रक्षा करने के लिए उन्होंने कई प्रयास किए। उन्होंने अपना असामान्य जीवन बेहद सामान्य और सादे ढंग से व्यतीत किया। 

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *