Breaking News
Home / Uncategorized / नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान किया

नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान किया

करनाल, 9 मई 2019: नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान किया। यह घोषणा नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान मसीहा शरद पवार के आदेश के बाद यह फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि आगामी 12 मई को अपने-अपने क्षेत्रों में हर द्वार पर जाकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करे।
चौधरी वेद पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में साम्प्रदायिकता व धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम किया है और हरियाणा में जातिवाद का जहर फैला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संक्रीर्ण सोच के कारण आज भाई-भाई का दुश्मन हो गया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को दबाने व कठपुतली बनाने का प्रयास किया जा रहा है और संविधान के मूलभूत ढांचे को समाप्त करने का प्रयास भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार जी ने भाजपा के विरुद्ध लोगों के मतों का बंटवारा रोकने के उद्देश्य से और लोकतंत्र को बचाने के मकसद से कांग्रेस पार्टी का समर्थन देने का आदेश दिया है और एनसीपी हरियाणा में शरद पवार के आदेश को अमलीजामा पहनाकर सभी 10 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का काम करेेगी। उन्होंने कहा कि नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी समान विचारधारा वाले लोगों को एक मंच पर लाकर किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगी और भाजपा की तानाशाही व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलायेगी।
हरियाणा राकंपा सुप्रीमों चौधरी वेद पाल ने कहा कि भाजपा व सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग मर्यादाहीन व अनैतिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और जो लोग आज इस दुनिया में नहीं है उनके विरुद्ध भी गैर जिम्मेदार ब्यान दे रहे हैं जो कि ना केवल अशोभनीय हैं अपितु अनैतिक व असमाजिक भी हैं जिसको हमारा समाज, संस्कृति व परम्पराएं इजाजत नहीं देती। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का कोई भी नेता 2014 का घोषणापत्र स्टेज पर खड़े होकर पढऩे की भी स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास, रोजगार और मुद्दों के आधार पर राजनीति करनी चाहिए जिनसे आम जनता को लाभ और जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता भाजपा से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने दावा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर एनसीपी के समर्थन से कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विजय पाल एडवोकेट, प्रदेश उपप्रधान गुरनाम सिंह, प्रदेश सचिव स. प्रताप सिंह रानियां, राजेन्द्र सन्धू, कुलदीप कश्यप, गोपाल शर्मा, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, अशोक बत्तरा, रघुबीर मैहता, जयमल कश्यप, शेर सिंह सैनी, विकास राणा, शिव कुमार कांबोज, दलबीर सिंह श्योराण, राजपाल गडरिया, नकली राम गुर्जर, मांगे राम नम्बरदार, जयदेव नम्बरदार, राधेश्याम गुप्ता, प्रो. जिले सिंह राणा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *