Breaking News
Home / Uncategorized / न्यायिक परिसर एवं गुहला उपमंडल पर राष्‍ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

न्यायिक परिसर एवं गुहला उपमंडल पर राष्‍ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

कैथल, 14 सितम्बर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धोंचक के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा स्थानीय न्यायिक परिसर एवं गुहला उपमंडल पर राष्टï्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एमएम धोंचक, सिविल न्यायाधीश अरुण डाबला, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश गुहला डिविजन श्री देवेंद्र सिंह तथा जन उपायोगी अदालत के चेयरमैन श्री जरनैल सिंह की बैंच गठित की गई थी। इस अदालत में 301 मामले रखे गए थे, जिनमें से 189 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि राष्टï्रीय लोक अदालत में 301 लंबित मामले रखे गए थे, जिनमें से अदालत द्वारा 189 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। राष्टï्रीय लोक अदालत में कुल मुबलिक एक करोड़ 27 लाख 51 हजार 158 रुपये की राशि के विभिन्न आपराधिक, एनआईएक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबधित विवाद मामले, राजस्व मामले व अन्य मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हैल्प लाईन 01746-235759 पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की कानूनी या सामाजिक समस्या के बारे में बात कर सकता है। लोक अदालत में संबंधित पार्टियों की सहमती से मामलों का स्थाई निपटारा किया जाता है। इससे अमूल्य धन व समय की बचत होने के साथ-साथ समाज में भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *