करनाल 11 दिसम्बर। विजय दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में 16 दिसम्बर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त विनय प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण ऑफिसर कर्नल पी.के. यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन के सहयोग विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहीदों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं तथा भूतपूर्व सैनिक भाग लेंगे। इसके अलावा प्रशासन से अन्य विभागों के अधिकारी तथा विशेष तौर पर शिक्षा विभाग से स्कूली बच्चों की भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि उपायुक्त विनय प्रताप सिंह कर्ण पार्क में स्थापित शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India