करनाल 04 अगस्त, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। वर्षा ऋ तु के इन तीन महीनों में प्रदेश के सभी लोगों को एक-एक पौधा लगाकर, उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा प्रदेश के छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया है, कि वह जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और तीन साल तक उसकी सुरक्षा करें। इसके लिए सरकार द्वारा विद्यार्थियों को इंसेटिव देने का प्रावधान भी किया गया है। ऐसे सभी पौधों को जियोग्राफी से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री रविवार को माल रोड़ पर जेबीडी समाज कल्याण गु्रप द्वारा करवाएं जा रहे पौधारोपण में शामिल होकर एक पौधा लगाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पौधा वातावरण के लिए जरूरी है। जब अधिक पौधे होंगे तो ऑक्सीजन तो मिलेगी ही , वहीं बारिश के होने की अधिक आशंका भी बढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं, करनाल के लोग पौधारोपण के कार्यक्रम में आगे बढ़ रहे है। कल शनिवार को भी उन्होंने अपने कार्यक्रमों में तीन जगह पौधारोपण किया है। उन्होंने कहा है कि पौधारोपण कार्यक्रम बढ़े इसके लिए छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 50 रूपये इंसेटिव देने का प्रावधान किया गया है।
इस मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने बताया कि करनाल को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम व समाज सेवियों के माध्यम से खाली पड़ी जगह पर पौधारोपण किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री ने माल रोड़ पर जो पौधारोपण किया है, वह जेबीडी समाज कल्याण ग्रुप के भारतभूषण कपूर के सहयोग से अम्बेडकर चौंक से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक की दोनों साईडों में करीब 10 हजार पौधे लगाएं जा रहे है। अगले 5 साल तक इन पौधों का रख-रखाव भी जेबीडी समाज कल्याण गु्रप ही करेगा। जेबीडी गु्रप के संचालक भारतभूषण कपूर ने कहा कि उनकी मंशा है कि जिस सडक़ को 50 साल पहले ठंडी सडक़ कहते थे, आज उसकी स्थिति वह नहीं है, इसलिए उन्होंने ठाना है कि आने वाले एक साल में इस सडक़ को हरा-भरा करके फिर से इस सडक़ को वर्षो पुराने नाम ठंडी सडक़ से पुकारे।
बॉक्स: क्रि केटर नवदीप सैनी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई।
कस्बा तरावड़ी जिला करनाल के क्रिकेटर नवदीप सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजी करके टी-टवंटी क्रिकेट इंटरनेशनल में इंडिया को रिकार्ड जीत दिलाई। इसके लिए मुख्यमंत्री ने नवदीप सैनी को बधाई दी और कहा कि ऐसे होनहार खिलाड़ी पर प्रदेश व समाज को नाज है।
बॉक्स: करनाल में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल स्थापित होने पर अधिवक्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का आभार, मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने विधानसभा में मेहनत करों, आगे की दिक्कत को दूर मैं करूंगा।
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार देर रात्रि हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय काउंसिल के मेम्बर राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल ने सबसे पहले करनाल में रेहरा की प्रशासनिक ट्रिब्यूनल स्थापित करने पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि असंध व इंद्री में भी वकीलों के चैम्बर बनाए जाए तथा करनाल सहित जिले की अन्य कोर्टो में सोलर सिस्टम यंत्र लगाए जाए। बता दें कि करनाल में मुख्यमंत्री द्वारा 500 चैम्बर बनाने के लिए करीब एक एकड़ जमीन दी है, इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने करनाल बार को 31 लाख रूपये की राशि अनुदान के रूप में दी थी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिलाया कि अब समय कम है, आने वाले समय में आपकी सभी लम्बित मांगों को पूरा किया जाएगा और आप अब दो महीने अपनी करनाल विधानसभा को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। इस मौके पर असंध बार के प्रधान सत्यप्रकाश शर्मा, चंद्रपाल राणा, करनाल बार के प्रधान कंवरजीत भाटिया, सचिव नरेश राणा, इंद्री बार के प्रधान कुलदीप कलसौरा, सुरेश शर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India