Breaking News
Home / Social / पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को करने चाहिए सामूहिक प्रयास- हरिओम दास

पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को करने चाहिए सामूहिक प्रयास- हरिओम दास

कुरुक्षेत्र. पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूकता अभियान में जुटी प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा आज पीपली से मोहन नगर, रेलवे सड़क और शहर में 185वी साइकिल जागरूकता रैली निकाली. रैली में पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा, योगशिक्षिका एवं अध्यापिका राज पंवार, सेवानिवृत उप निरीक्षक कर्म चंद, पर्यावरण प्रहरी राहुल सैनी, कमल सैनी, दलबीर सिंह, राहुल छात्राओं और अन्य युवाओं ने भाग लिया. पर्यावरण जागरूकता के लिए निकाली गई रैली को वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया. स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है. उन्होंने प्रेरणा समिति हरियाणा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह बिलकुल सही है कि मानव के छोटे छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकते हैं. रैली के संयोजक पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वे अपने दल के साथ शहर शहर और गाँव गाँव जाकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने और साइकिल की सवारी को अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं. यदि प्रत्येक व्यक्ति यह सुनसिचित करे कि कूड़े करकट के ढेर में आग नहीं लगाएंगे, जगह जगह प्रदुषण नहीं फैलाएंगे तो इन छोटे छोटे प्रयासों का पर्यावरण के सुधार में बहुत सहयोग होगा. राज पंवार, कमल सैनी और रजनीकांत सहित डॉ. अशोक कुमार ने स्वामी जी का साइकिल रैली में भाग लेने पर उनका धन्यवाद किया.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *