कैथल, 4 जून: स्थानीय कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय फाईन आर्ट स्किल डेवलपमेंट शिविर में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की स्किल डेवलपमेंट से संबंधित गतिविधियों में पूर्ण रूप से भागीदारी पाई गई। उन्होंने सभी बच्चों को फाईन आर्ट के बारे में जानकारी दी और प्रोत्साहित भी किया। इस तरह के शिविर गर्मियों की छुट्टियों में आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बच्चों को पेंटिंग के विभिन्न प्रकार, ड्रामा, वाद-विवाद, पेपर रिडिंग के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियां के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। प्रिंसीपल बिमला सिरोही ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा इन गतिविधियों की जीवन में सार्थकता को बताया।
Post Now India Post Now India