Breaking News
Home / Events / पिहोवा की अनाजमंडी में 3 दिवसीय प्रोटोकोल अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया

पिहोवा की अनाजमंडी में 3 दिवसीय प्रोटोकोल अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया

पिहोवा 9 जून: 5वें अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर पिहोवा की अनाजमंडी में 3 दिवसीय प्रोटोकोल अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी पिहोवा के खंड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र कुमार गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में पतजंलि योग समिति के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों व पंचों को योग प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिविर में गरीबा चालन, कटी चालन,घुटना संचालन,ताडासन, वृक्षासन आदि खडे होकर किए जाने वाले आसनो का अभ्यास करवाया, इसके अतिरिक्त बैठकर किए जाने वाले आसन पेट व पीठ के बल किए जाने वाले आसन का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेकर योग की अलख को घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर पतजंलि जिला प्रभारी बलविन्द्र सिंह, मीडिया जिला प्रभारी पतजंलि महेन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र, अनिता देवी, मंजू शर्मा, एकांत कौर, पटवारी राजकुमार, नरेश कुमार, सुखदेव सैनी, महावीर सिंह, अशोक कुमार, मुकेश डोलिया, योगेश हांडा, सिकन्द्र, अंकुश, रणजीत, बलविन्द्र, डा. गुरप्रीत सिंह, स्याणा के सरपंच बलविन्द्र सिंह, छज्जुपुर सरपंच प्रगट सिंह, टीकरी सरपंच रणजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *