कुरूक्षेत्र 1 जनवरी 2019ः पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाया जा रहा है। इस बारें में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि डाॅ राजश्री सिह पुलिस महानिरीक्षक यातायात एंव हाईवे (ह) करनाल के मार्ग निर्देश में पूरे राज्य भर में दिनांक 29 दिसम्बर से 12 जनवरी तक यातायात सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाया जा रहा है। इस पखवाडंे के दौरान पुलिस विभाग द्वारा विशेष तौर पर धुन्ध के मौसम को देखते हुए वाहन चालको से अपील की गई है कि वह अपने वाहन धीमी गति से चलाए तथा अपने वाहनों को चलाते समय वाहन की लाईट निचे करके वाहन को चलाऐ। अपने-अपने वाहनों पर पीली लाईट तथा रिफलेक्टर का प्रयोग करे। पुलिस विभाग द्वारा आम जनता की जान माल की सुरक्षा हेतु अपील की है कि वो सड़कों पर वाहनों को चलते समय मोबाईल फोन, धुम्रपान का प्रयोग ना करे। वाहन चलाते समय सीट बैल्ट व दोपहिया वाहन को चलाते समय हमेशा हैल्मैट का प्रयोग करें। अपने वाहन को सीमित गति तथा अपनी लाईन में ही चलें। इस बारें में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र ने बताया कि आज कल धुन्ध का मौसम चल रहा है। इस को देखते हुए वाहनों को चलाते समय दुरी बनाये रखें वाहनों को ओवर टेक ना करे व अपने वाहन को गलत दिशा में ना चलाये तथा ना ही खडा करें। अपने वाहन सड़क के किनारे खडा करते समय निर्धारित स्थान पर ही अपने वाहन को खडा करे। वाहन को पार्क करते समय की गाडी की पार्किग लाईट को आवश्य चलाये। पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र ने प्रभारी यातायात को निर्देश दिये है कि वो स्कुलों, कालेजों, युनियनों, फैक्ट्रियो, रोडवेज डिपों तथा गावों में जाकर आम जनता को यातायात के नियमों कें बारें में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे तथा लोगो से बातचीत करके उनके सुझाव भी ले तथा सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क करके जहा पर आवश्यक हो सड़कों पर सफेद पटटी तथा रिफलेक्टर लगवाये।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India