कैथल, 20 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम. धौंचक की अध्यक्षता में स्थानीय एडीआर सैंटर में पैनल अधिवक्ताओं को निर्वाचन विभाग द्वारा ईवीएम व वीवीपैट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर भी उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि सभी को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। आने वाली 12 मई को मतदान करके लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का मत बहुत की महत्वपूर्ण होता है।
निर्वाचन विभाग के चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव में इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया में वीवीपैट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे वोटर को अपनी वोट के सत्यापन की जानकारी मिलती है। वीवीपैट्स में मतदाता मत डालने के बाद 7 सैकेंड तक डाले गए वोट को देख सकता है। इस मौके पर मौजूद पैनल के अधिवक्ताओं व परा विधिक स्वयं सेविकाओ ने ईवीएम मशीन का इस्तेमाल कर वीवीपैटस में पर्ची को देखा। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने वाट डालने की शपथ भी दिलवाई।
इस मौके पर अमित बैनिवाल, अनिल कुमार, अंकुश जिन्दल, अशोक जागलान, देवेंद्र राणा, जय प्रकाश, गौरव जैन, करुण खटकड़, मानव मदान, रविकांत, विशाल कुमार, सुरजीत, सुरेंद्र, रमेश, रामनिवास, राकेश कुमार, रजनीश, मनदीप चहल सहित अन्य पैनल अधिकवक्ता मौजूद थे।
Post Now India Post Now India