करनाल 14 फरवरी, हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के गठन के बाद पहली बार बिजली की दरों में करीब 46 प्रतिशत से अधिक कमी करके लोगों को सौगात दी है, यदि सभी उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान कर देते हैं तो संपूर्ण प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विधायक हरविन्द्र कल्याण अपने निवास पर आयोजित एक वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए बिजली की दरों में लगभग आधी कमी की गई है तथा बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं हेतु बकाया बिजली बिल माफी योजना शुरू की गई है, जिसके तहत बकाया बिल का लगभग 5 प्रतिशत भुगतान करने पर बाकि राशि माफ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पैंशनों में बढ़ोत्तरी की है, वृद्धावस्था पेंशन 1800 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नम्बरदारों का पूरा मान-सम्मान करते हुए उनके पारिश्रमिक को दोगुणा किया गया है तथा मुख्यमंत्री ने नम्बरदारों को स्मार्ट फोन देने का भी निर्णय लिया है ताकि वे बेहत्तर ढंग से अपना कार्य कर सकें। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। आयुष्मान योजना में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों व चौंकीदारों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्रों को चरितार्थ करते हुए सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया जा रहा है तथा सभी वर्गों के कल्याण हेतु योजनाएं लागू की गई हैं। सरकार द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाते हुए ऑनलाईन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार पूर्वजों के सपनों के हरियाणा का निर्माण करने में दिन-रात लगी हुई है। गत 4 वर्ष के शासन काल के दौरान प्रदेश से परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद के भेदभाव को समाप्त करते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा प्रदेश के विकास की गति को कभी कम नहीं होने दिया जाएगा।
Post Now India Post Now India