कुरुक्षेत्र। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र रजि. द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन रेलवे रोड स्थित पर्ल मार्क होटल में किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने पत्रकारों के साथ फूलों से होली खेली। समारोह में पहुंचने पर प्रेस क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा, चेयरमैन राजेश शांडिल्य व महासचिव पंकज अरोड़ा ने अतिथियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। समारोह में मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर की ओर से पहुंचे गायक दिलावर कौशिक ने अपने साथियों के साथ होली का खूब रंग जमाया। सांसद राजकुमार सैनी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व बहुआयामी है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच, गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं। उन्होने कहा कि पत्रकार देश के उस चौथे स्तंब है का हिस्सा हैं जो देश के प्रजातंत्र में अच्छी व बुरी सभी बातों का व्याख्यान करके प्रजातंत्र को मजबूत करने का काम करता है। पत्रकारों को देश व समाज में हो रहे साकारात्मक कार्यों को भी लोगों के सामने लाने की आवश्यकता है। सैनी ने कहा कि सभी पत्रकार समाजहित में अपनी लेखनी का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। डा. महासिंह पूनिया ने कहा कि होली का पर्व उत्सव व उमंग से भरा त्योहार है। इस दिन हमें एक होकर अपने सभी मन मुटाव भुला देने चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल, कृष्ण धमीजा, विशाल जोशी, पंकज आत्रेय, राजीव अरोड़ा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, संजीव राणा, देवीलाल बारना, रणदीप रोड, विनोद चौधरी, उपनिदेशक लोकसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डा. अशोक शर्मा, राजकुमार वालिया, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, नरेंद्र, दर्शन कैंत, राजेंद्र स्नेही, भारत साबरी, पवन देवगन, सतीश चौहान, राजेंद्र वर्मा, भारत भूषण, सुखबीर सैनी, डा. राजेश वधवा, बाबू राम तूषार, वेदपाल, सतविंद्र सैनी, सुनील कुमार, हरेराम मिश्रा, राजकुमार कौशिक, मुनीष मुंडे, दीपक शर्मा, विशाल कौशिक, नरेश सैनी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
——–
दिलावर कौशिक के भजनों पर झूमे
मल्टी आर्ट कल्चार सैंटर की ओर से टीम सहित पहुंचे दिलावर कौशिक ने सांस्कृतिक संंध्या में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुबीरा, होली के दिन दिल खिल जामे हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं सहित अनकों गानों पर सभी पत्रकार झूमने को मजबूर हो गए। वहीं पत्रकार दीपक शर्मा मथाना ने भी अपनी गायकी से झुमाया।
Post Now India Post Now India