Breaking News
Home / Uncategorized / प्रोफेशनल फोटोग्राफर मुकेश डोलिया स्टील ट्री छपेगी ब्रिटेन की आर्ट ऑफ बिल्डिंग की पुस्तक में

प्रोफेशनल फोटोग्राफर मुकेश डोलिया स्टील ट्री छपेगी ब्रिटेन की आर्ट ऑफ बिल्डिंग की पुस्तक में

पिहोवा 2 जुलाई: पिहोवा के जानेमाने प्रोफेशनल फोटोग्राफर मुकेश डोलिया की फोटो स्टील ट्री का चयन ब्रिटेन की संस्था सीआईओवी ने किया है। इस संस्था के पास पूरे विश्व के 35 हजार फोटोग्राफरों ने अपनी श्रेष्ठïतम फोटोग्राफी भेजी थी, लेकिन इनमें से 100 फोटोग्राफरों की फोटो का चयन किया गया है। इसमें पिहोवा के मुकेश डोलिया की फोटो स्टील ट्री का भी नाम शुमार है। अब यह फोटो ब्रिटेन की संस्था सीआईओवी की वार्षिक पुस्तक आर्ट आफ बिल्डिंग में प्रकाशित की जाएगी।

प्रोफेशनल फोटोग्राफर मुकेश डोलिया ने मंगलवार को विशेष बातचीत करते हुए बताया कि वर्ष 2013 में सिंगापुर में फोटोग्राफी के लिए गए थे, वहां की साईटस और कलाकृतियों ने अपनी तरफ आकर्षित किया तथा उन्होंने एक स्टील ट्री कैप्सन की एक फोटो को अपने कैमरें में बंद किया और इस फोटो को दॉ चार्टड इन्सटीयूट आफ बिल्डिंग 2013 के लिए भी भेजा। इसके बाद अभी हाल में ही साउल टाउल सैन की तरफ से सूचना मुहैया करवाई गई है कि उनकी स्टील ट्री फोटो का चयन ब्रिटेन की सीआईओवी संस्था द्वारा किया गया है। इस फोटो को वार्षिक पुस्तिका आर्ट आफ बिल्डिंग में प्रकाशित किया जाएगा और यह पुस्तक इसी साल में प्रकाशित की जा रही है। यह पुस्तक विश्व बिल्डिंग दिवस के उपलक्ष में प्रकाशित होगी।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय पहले 48 कोस की यात्रा की गई। इस 12 दिन की यात्रा में 1802 किलोमीटर का सफर तय करके कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थो की वर्तमान स्थिति को अपने कैमरें में बंद किया और इन फोटो के साथ-साथ ब्रह्मïसरोवर की आरती और कुछ बेहतरीन फोटो को राज्य सरकार की कोफी टेबल पुस्तक, कलैण्डर व अन्य प्रचार सामग्री में भी प्रकाशित किया गया। इतना ही नहीं इस कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के दौरान मारशिस के राष्टï्रपति और हरियाणा के राज्यपाल द्वारा किया गया। उन्होंने कैटर पिलर और दा पान लघु फिल्मों में भी फोटोग्राफर निदेशक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ और इसके बाद ललित कला एकादमी पिक्टोरियल फोटोग्राफी के लिए प्रथम पुरूस्कार के लिए भी चयन किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *