Breaking News
Home / Uncategorized / फसल चक्र को अपनाकर कम पानी की खपत वाली फसल करें किसान, बागवानी में कम लागत से पाएं ज्यादा आमदनी- जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल

फसल चक्र को अपनाकर कम पानी की खपत वाली फसल करें किसान, बागवानी में कम लागत से पाएं ज्यादा आमदनी- जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल

करनाल 08 जून: जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों जल ही जीवन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत किसान कम पानी की लागत से ऐसी फसल उगाएं जिसमें कम लागत में अधिक आय हो और पानी की भी बचत हो।

उन्होंने बताया कि इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कृषि अधिकारी निरंतर किसानों के बीच में जा रहे हैं और उन्हें फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। अधिकारियों द्वारा किसानों को बताया जाता है कि बागवानी विभाग द्वारा ऐसी-ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिलता है और पानी की भी बचत होती है। किसानों को बागवानी लगाने के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि किसान गेहूं व धान की फसल में सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम अपनाएं। ड्रिप सिस्टम लगाने से सरकार द्वारा किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों का प्रेरित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *