कुरुक्षेत्र, 16 मार्च। समाजसेवी संस्था फीनिक्स क्लब की वर्ष 2019-20 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शाहाबाद रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में अश्विनी अरोड़ा को वर्ष 2019-20 के लिए प्रधान चुना गया। उनकी अलावा नई कार्यकारिणी में धीरज गुलाटी को सचिव, गुरसेवक सिंह को कोषाध्यक्ष, संदीप मरवाह को एडिटर और डॉ. राजेश वधवा को मीडिया संयोजक चुना गया। फीनिक्स क्लब के वर्तमान प्रधान विशाल मदान ने बताया कि संस्था का नया सत्र प्रत्येक वर्ष अपै्रल माह से आरंभ होता है। इसी कड़ी में आगामी सत्र हेतु नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। क्लब की महिला विंग विनिक्स की अध्यक्षा लक्ष्मी अरोड़ा को चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी सविता अरोड़ा को सौंपी गई। इसी प्रकार क्लब की बच्चों की विंग टिनिक्स की अध्यक्ष नव्य केशरी को चुना गया। इसके अलावा विनित अग्रवाल को फीनिक्स क्लब को उपाध्यक्ष-2 घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था के नए सत्र में क्लब द्वारा तीन नए परिवारों को जोड़ा गया है। विशाल मदान ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2018-19 के सत्र में असंख्य समाजहित कार्य किए गए। भविष्य में भी संस्था द्वारा समाजहित कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे।
गौरतलब है कि संस्था के नए सत्र के प्रधान अश्विनी अरोड़ा वर्तमान में सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद एवं भट्ठा एसोसिएशन के भी जिलाध्यक्ष हैं। इसी प्रकार नए सत्र के सचिव धीरज गुलाटी भी शहर की अनेक धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और वे लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जेसीआई क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नई चुनी गई कार्यकारिणी के अवसर पर अमित अरोड़ा, नरेश सिंगला, अंशुल जसूजा, संदीप छाबड़ा, विवेक कक्कड़, दीवेन भाटिया, राजेश छाबड़ा, अरुण गुप्ता, डॉक्टर जे.टी. केशरी, विजेश ऐलावादी, गिन्नी कक्कड़, रविनन्दन आहूजा, तरुण ढींगड़ा, लक्की काठपाल, रजनीश अदलखा, अरुण गुप्ता आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India