Breaking News
Home / Social / फीनिक्स क्लब ने राजकीय मिडल स्कूल के बच्चों को भेंट किए स्वेटर और जुराबे

फीनिक्स क्लब ने राजकीय मिडल स्कूल के बच्चों को भेंट किए स्वेटर और जुराबे

कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी, समाजसेवी संस्था फीनिक्स क्लब द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पुरबिया फार्म, खानपुर कोलियां गांव में स्थित राजकीय मिडल स्कूल में स्वेटर, वूलन जुराबें भेंट की गईं। क्लब के प्रधान विशाल मदान ने बताया कि क्लब द्वारा रतखानपुर कोलियां गांव में स्थित राजकीय मिडल स्कूल में सभी 180 बच्चों को स्वेटर और 50 बच्चों को वूलन जुराबें भेंट की गईं। विशाल मदान ने कहा कि फीनिक्स क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में समाज की खुशहाली और विकास हेतु बढ़-चढक़र कार्य किए जाते हैं। क्लब द्वारा विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मानव जीवन में अति महत्त्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा की बदौलत ही विद्यार्थी अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। इसलिए सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति बढ़-चढक़र रुचि लेनी चाहिए ताकि वे अपने अभिभावकों, शहर और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक प्रमोद गर्ग एवं गुजन मदान रहे। कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष नरेश सिंगला, दीपक चिब, अरुण गुप्ता, धीरज गुलाटी,विजेश ऐलावादी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *