Breaking News
Home / Uncategorized / फेमिली आई डी या परिवार पहचान पत्र का कार्य करनाल में जोरों से चल रहा है

फेमिली आई डी या परिवार पहचान पत्र का कार्य करनाल में जोरों से चल रहा है

करनाल 28 अगस्त, फेमिली आई डी या परिवार पहचान पत्र का कार्य करनाल में जोरों से चल रहा है। जिला के योजना कार्यालय की टीम, अटल सेवा केन्द्र और सरल केन्द्रों के माध्यम से आए फार्मो का अद्यतन यानी अपडेशन करने में जुटी है। कार्यालय की प्रभारी संगीता मेहता पी ओ ने बुधवार को बताया कि प्रत्येक परिवार के लिए पहचान पत्र बनवाना जरूरी है। जिन व्यक्तियों ने अभी तक इसके फार्म नही भरें हैं, वे अपने साथ आधार न0 व मोबाईल न0 अवश्य लेकर जाएं, जो फार्म में अकिंत होता है। उन्होंने बताया की जो व्यक्ति अपना फार्म पहले से ही भर चुके है, वे अपने निकट के सी एस सी या सरल केन्द्र में जाकर उसमें दर्ज विवरण सही या नही, का एक प्रिंट निकलवाकर चैक कर सकते है। यदि उसमें किसी तरह की त्रुटि है तो फार्म पर उसे दूरूस्त कर वापिस जमा करवा सकते हैं।

जिला योजना अधिकारी ने बताया की फेमिली आई डी का फार्म बहुत ही सरल है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का नाम, माता पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जन्म तिथि तथा मोबाईल व आधार न0 भरने होते है। लेकिन फार्म भरते समय आधार न0 व मोबाइल न0 की संख्या सही- सही होनी चाहिए। उन्होंने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर, मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना शुरू की जा रही है, जिस के लिए फेमिली आइडी का होना जरूरी है। फेमिली आइडी से बीपीएल और दूसरे लोगों को सरकारी की स्मीमों का लाभ मिलेगा।
योजना अधिकारी ने ये भी बताया की जिला में बीती 23 अगस्त से 7वीं आर्थिक जनगणना का डाटा एकत्र करने का कार्य भी जोरों से चल रहा है। ये कार्य सी एस सी द्वारा लगाए गए प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप से डोर टू डोर जाकर किया जा रहा है। सभी लोंगों से आग्रह है, कि वे आर्थिक जनगणना का डाटा सही-सही भरवाएं। एकत्र किये गए घरेलू और स्थापना स्तर के आंकडों को गोपनीय रखा जाएगा और राज्य द्वारा केवल विकास योजना और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। डाटा संग्रह और प्रसंस्करण के पूरा होने के बाद 7वीं आर्थिक जनगणना के सांख्यिकीय परिणाम जारी किये जाएगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *