कुरुक्षेत्र, 23 मार्च। मैक्स सुपर स्पैशलिटी हस्पताल मोहाली और फीनिक्स क्लब द्वारा रविवार 24 मार्च को रेलवे रोड, राजेन्द्र नगर स्थित नगली वाली कुटिया परिसर में फ्री मैडिकल हैल्थ चैकअप का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए फीनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान विशाल मदान ने बताया कि प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैम्प में मैक्स सुपर स्पैशलिटी अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम में शामिल आर्थोपैडिक्स, इंटर्नल मैडिसन, आंख चिकित्सक, दांत चिकित्सक द्वारा इनसे संबंधित लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके साथ-साथ ब्लड पै्रशर, शूगर, ईसीजी व वजन की जांच भी की जाएगी। इस कैम्प के प्रोजैक्ट निदेशक धीरज गुलाटी एवं विजेश ऐलावादी रहेंगे।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India