कुरुक्षेत्र 21 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में फ्लड कंट्रोल रुम स्थापना कर दी गई है। इसके लिए जिला व उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के कंट्रोल रुम के लिए जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार थानेसर उपमंडल स्तर पर तहसीलदार थानेसर रामनिवास भाम्बू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिहोवा उपमंडल के लिए तहसीलदार पिहोवा नवनीत, शाहबाद उपमंडल के लिए तहसीलदार शाहबाद टिक्का राम, लाडवा उपमंडल के लिए तहसीलदार लाडवा हरीश कालड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India