कुरुक्षेत्र 22 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अब तक 17 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें से 8 नामांकन पत्र सोमवार को भरे गए है। इन लोकसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है।
उन्होंने बताया कि सोमवार 22 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी के की उम्मीदवार शशि निवासी उमरी कुरुक्षेत्र, आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार निवासी कैथल, भारतीय प्रभात पार्टी की उम्मीदवार राज कुमारी निवासी जिला बागपत उतर प्रदेश, पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार सुमेर चंद निवासी कैथल, आजाद उम्मीदवार जय प्रकाश शर्मा निवासी यमुनानगर, आजाद उम्मीदवार संदीप सिंह निवासी बुढाना हिसार, प्रगतिशील समाजादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवार सुभाष निवासी ढांड कैथल, नवनिर्माण पार्टी की उम्मीदवार ज्योति निवासी हिबाना शाहबाद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपायुक्त ने बताया कि इन लोकसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकते है। इसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 11 बजे से किया जाएगा। उम्मीदवार 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकता है। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे और आगामी 12 मई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा तथा 23 मई को मतगणना का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से उमरी निवासी शशी ने अपनी वार्षिक आय शुन्य दिखाई गई है जबकि उनके पति सुच्चा सिंह की वर्ष 2018-19 में वार्षिक आय 11 लाख 67 हजार 804 रुपए बताई गई है। उनके डिपेन्डेंट विभू सैनी की आय 2 लाख 97 हजार 854 रुपए, दूसरे डिपेन्डेंट सूर्या सैनी की आय 2 लाख 96 हजार 964 रुपए बताई गई है। बसपा प्रत्याशी शशी के पास 1 लाख नकदी है, इसी तरह उनके पति के पास 2 लाख, प्रथम डिपेन्डेंट के पास 50 हजार, दूसरे डिपेन्डेंट के पास 40 हजार की नकदी बताई गई है। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी के एक्सिस बैंक के एकाउंट में 1200 रुपए और उनके पति सुच्चा सिंह के एसबीआई एकाउंट में 16 लाख और ओबीसी बैंक में 6 लाख रुपए दिखाएं गए है। इस प्रकार बसपा प्रत्याशी की कुल चल सम्पत्ति 28 लाख 21 हजार और उसके पति की चल सम्पत्ति 31 लाख रुपए दिखाई गई है। बसपा प्रत्याशी शशी की अचल सम्पत्ति 6 लाख और उनके पति की अचल सम्पत्ति 80 लाख रुपए बताई गई है। शशी सैनी हाउस वाईफ है और उनके पति सरकारी सेवाओं में है। बसपा प्रत्याशी ने 1983 में पब्लिक एड से एमए और 1985 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीएएड की डिग्री हासिल की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कैथल खुशहाल माजरी मौहल्ला निवासी सुमेर चंद ने पियूप्लस पार्टी आफ इंडिया डेमोके्रटिक पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रत्याशी की वार्षिक आय शुन्य है। उनके पास 50 हजार रुपए नकदी और 6 लाख रुपए की बैंक में एफडीआर है। इसके अलावा उनके पास 45 हजार रुपए की लागत का दोपहिया वाहन है। उनके पास 26 लाख रुपए की अचल सम्पत्ति है। सुमेर चंद खेती का कार्य करते है और राजकीय स्कूल कैथल से 6वीं पास है। यमुनानगर शिवदयाल पुरी से जयप्रकाश शर्मा ने आजाद उम्मीद्वार के रूप में अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। इस प्रत्याशी ने वर्ष 2018-19 में वार्षिक आय 7 लाख 19 हजार 850 रुपए दर्शाई है। इस प्रत्याशी के पास नकद राशि शुन्य और चल सम्पत्ति के रूप में 22 लाख 77 हजार 310 रुपए है और अचल सम्पत्ति 30 लाख रुपए है। यह प्रत्याशी मंडी सुपरीवाईजर के पद से सेवानिवृत है और 1975 में अंबाला हाई स्कूल से 10वीं पास की है। हिसार के तहसील नारनौल गांव बुढाना से 35 वर्षीय संदीप सिंह ने आजाद उम्मीद्वार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस उम्मीद्वार के पास 1 लाख 50 हजार रुपए नकदी सहित कुल 31 लाख 91 हजार 78 हजार रुपए की चल सम्पत्ति है और 66 लाख 50 हजार रुपए की अचल सम्पत्ति है। इस प्रत्याशी की कुल देनदारी 22 लाख 18 हजार 377 रुपए है। यह प्रत्याशी खेती बाडी का कार्य करता है और वर्ष 2012 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की और वर्ष 2008 में जीजेयू हिसार से एमबीए की डिग्री हासिल की थी।
उन्होंने बताया कि आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार सिंगाल ने 2017-18 में अपनी कुल आय 3 लाख 1 हजार 600 रुपए बताई है। उनके पास 95 हजार रुपए की नगद राशि है। उन्होंने एक फर्म को 50 हजार रुपए का लोन/एडवांस भी दिया है। उनके बैंक खाते में 45 हजार रुपए है। उनकी कुल सम्पति 1 लाख 90 हजार रुपए की है। उनकी कुल अचल सम्पति 1 करोड़ रुपए है। वह पेशे से चार्टड अकांउटेड का काम करते है। उनकी शैक्षणिक योग्यता सीए है और वर्तमान में वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे है। भारत प्रभात पार्टी की उम्मीदवार राज कुमारी के पास 21 हजार रुपए नगद राशि है। उनके बैंक खाते में 10 हजार रुपए जमा है। उनकी कुल सम्पति 31 हजार रुपए है। वह एक टयूटर का कार्य करती है। उनकी शैक्षणिक योग्यता एमए है। प्रगतिशील समाजादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवार सुभाष वर्ष 2018-19 में अपनी कुल आय 2 लाख 77 हजार 791 रुपए बताई है। उनके पास 16 हजार व उनकी पत्नी के पास 85 हजार रुपए नगद राशि है। उनके पास 1 लाख 50 हजार रुपए व उनकी पत्नी के पास 1 लाख 20 हजार रुपए के स्वर्ण आभुषण है। उनकी कुल सम्पति 1 लाख 66 हजार व उनकी पत्नी की कुल सम्पति 2 लाख 5 हजार रुपए है। उनकी कुल अचल सम्पति 6 लाख रुपए है। वह व्यापार करते है। उन्होंने बीए की डिग्री प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि नवनिर्माण पार्टी की उम्मीदवार ज्योति ने वर्ष 2018-19 में अपनी आय 2 लाख 99 हजार 780 रुपए उनके पति की आय 2 लाख 99 हजार 850 रुपए है। उनके व उनके पति के पास 50-50 हजार रुपए की नगद राशि है। उनके कारपरेशन बैंक खाते में 51 हजार 859 रुपए, कुरुक्षेत्र कॉपरेटिव बैंक खाते में 1100 रुपए व उनके पति के बैंक खाते में 34 हजार 676 रुपए जमा है। उनके पास एक 45 हजार रुपए की कीमत की सुपर स्पैलंडर बाईक व 1 लाख 50 हजार रुपए कीमत की एक अल्टो कार है तथा उनके पति के पास एक 35 हजार रुपए कीमत की टीवीएस मोटर साईकिल है। उनके पास 3 लाख रुपए व उनके पति के पास 90 हजार रुपए के स्वर्ण आभुषण है। उनकी कुल सम्पति 5 लाख 97 हजार 959 व उनके पति की कुल सम्पति 2 लाख 9 हजार 676 हजार रुपए है। उनकी कुल अचल सम्पति 12 लाख रुपए की है। उनकी कुल देनदारी 1 लाख 20 हजार 153 रुपए व उनके पति की देनदारी 1 लाख 9 हजार 860 रुपए की है। वह सिलाई-कढ़ाई का काम करती है और वर्ष 2008 में नई दिल्ली मुबारककुर इन्द्र एनक्लेव से विक्टर प्राईमरी स्कूल से आठवीं कक्षा पास की है।
Post Now India Post Now India