Breaking News
Home / Uncategorized / बाबा रामदेव के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे ब्राह्मण,गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की रामदेव पर कार्यवाही की मांग

बाबा रामदेव के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे ब्राह्मण,गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की रामदेव पर कार्यवाही की मांग

कुरुक्षेत्र : हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान के नेतृत्व में जिला भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के ब्राह्मणों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बाबा रामदेव द्वारा समाज पर की गई टिप्पणी की निंदा की और कानूनी कार्यवाही की मांग की।
प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम के संबध में जानकारी देते हुए पवन शर्मा ने बताया कि पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के बाबा रामदेव ने ब्राह्मण समूदाय और सनातन धर्म का अपमान किया है जिसको लेकर ब्राह्मण समूदाय ने आपसी विचार विर्मश कर संर्घष का ऐलान किया है। उन्होने बताया कि समाज के लोगो ने जिला राज्स्व अधिकारी के मार्फत गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपकर रामदेव की अभ्रद टिप्पणी पर कार्यवाही की मांग की है। पहलवान ने बताया कि रामदेव का अंहकार उसके पतन का कारण बनेगा। अध्यात्मिकता की आड़ में व्यवसाय करने वाले इस कथित साधु के पास धन बल की कमी नही है,इतना ही नही भाजपा सरकार और संघ के सरंक्षण में रामदेव सनातन धर्म और ब्राह्मण समूदाय का अपमान कर रहे हैं। उन्होने कहा कि अगर ज्ञापन और प्रदर्शन के बावजुद सरकार नही चेती और रामदेव ने माफी नही मांगी तो ब्राह्मण समाज आंदोलन की राह अपनाने पर मजबूर होगा।
बाक्स .धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर सियासी स्वार्थ साधना चाहते हैं रामदेव
पवन शर्मा पहलवान ने रोष प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने आए ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज में बाबा रामदेव द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से रोष है। अगर रामदेव ने वक्त रहते अपने शब्द वापिस नही लिए तो ब्राह्मण समाज सडक़ों पर उतरेगा। उन्होने कहा कि इतना ही नही प्रदेशभर में चक्का जाम या बाबा  रामदेव के विरोध में ब्राह्मण किसी भी हद तक जांएगें। पवन ने कहा कि अपने समाज की इज्जत और मान मर्यादा के लिए ब्राह्मण समाज किसी भी कुर्बानी से पिछे नही हटेगा । पहलवान ने आरोप लगाया कि रामदेव धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटकर अपना सियासी स्वार्थ साधना चाहते हैं जिसमें उन्हे कभी सफलता नही मिलेगी ।
बाक्स: कौन कौन रहा उपस्थित 
 बाबा रामदेव के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए ब्राह्मण समाज के लोगों में सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान महिपाल शर्मा,ज्ञ्श्री ब्राह्मण तीर्थोद्वार सभा के ,उप प्रधान पवन शर्मा पोनी,पूर्व पार्षद नरेन्द्र शर्मा निंदी,पाार्षद पंकज शर्मा चोचड़ा,एडवोकेट जय नारायण शर्मा,एडवोकेट मनीष शर्मा,एड़वोकेट विनय मोहन आश्री,राजेश भारद्वाज,धर्मपाल शर्मा, राष्ट्रीय वीर ब्राह्मण महासंघ के महासचिव विनोद कौशिक,कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा,सीता राम ,जितेन्द्र कौशिक,नीरज शर्मा, डा.अछरु राम शर्मा,सदांनद शर्मा,रोहताश झिंझरपुर,शिवदत्त ड़ाहर,टेकाराम पूर्व सरपंच,अनिल शर्मा,श्याम लाल,सुरेन्द्र शर्मा लख्मीचंद अशोक पहलवान,राजेश वत्स आचार्य,पालेराम ,कमल शर्मा,बलबीर शर्मा,ज्ञान शर्मा,रमेश शर्मा ,बलराज समेत अनेक लोग उपस्थित रहे ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *