Breaking News
Home / Events / बारिश में भी आधी रात तक चला सरस्वती उत्सव, गजेंद्र फौगाट के गीतों ने लोगों को किया खूब मनोरंजन, प्रशासन ने बारिश में भी किया शो मस्ट गो ऑन की परंपरा का निर्वाह

बारिश में भी आधी रात तक चला सरस्वती उत्सव, गजेंद्र फौगाट के गीतों ने लोगों को किया खूब मनोरंजन, प्रशासन ने बारिश में भी किया शो मस्ट गो ऑन की परंपरा का निर्वाह

पिहोवा 8 फरवरी –  सरस्वती उत्सव के पहले दिन आयी जोरदार बारिश में भी प्रशासन ने उत्सव स्थगित ना करने का फैसला लिया और गजेंद्र फौगाट का नाईट रात्रि शो रात 11 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम रात को 10 बजे शुरू हुआ।
एसडीएम निर्मल नागर ने बताया कि वीरवार की शाम को बॉलीवुड हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट की नाईट प्रस्तावित थी लेकिन जोरदार बारिश के चलते पंडाल में पानी भर गया। उन्होंने शो मस्ट गो ऑन कहते हुए सरस्वती उत्सव ना रोकने के निर्देश दिए जिसे सब अधिकारी कर्मचारियों समेत गजेंद्र फौगाट ने सराहा। फौगाट ने मंच से सबको बधाई देते हुए कहा के विपरीत परिस्थियों में काम करने की चुनौती स्वीकार करना ही जीवन जीने की असली कला है। उन्होंने युवाओं में डिप्रेशन और तनाव का मुख्य कारण कम्फर्ट जोन में रहने की आदत बताया।
एसडीएम ने बताया कि उन्होंने बारिश पे आधारित लोकगीत बादल उठया री सखी मेरे सासरे की ओ, पाणी बरसैगा सिर तो…. से कार्यक्रम की शुरुआत की। लोगों की पुरजोर मांग पर फौगाट ने अपना विख्यात गीत बहू काले की सुनाया। इस पर दर्शक मंच पे आकर उनके साथ नाचने लगे। इसके अलावा उनका प्रसिद्ध गीत माता का ईमेल भी सुनाने की मांग की गई, जिसे उन्होंने पूरा किया। कार्यक्रम में पाणी आंख्या का, मेरे काले रंग दा यार सुना कर भावविभोर करने के साथ साथ फौगाट ने पीणी पडजया सै ट्यूबल पै… सुना कर फिर से दर्शकों को नचाया। उन्होंने सेक्टर आली कोठी, मैं तेरे गाम की हवा गजेंद्र भीतर आवण दे जैसे मिट्टी से जुडऩे का संदेश देते हुए गीत भी सुनाए। कार्यक्रम के अंत मे उपमंडलाधीश निर्मल नागर ने फौगाट को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर तहसीलदार चेतना चौधरी, नगरपालिका सचिव निशा शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपास्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *