Breaking News
Home / Uncategorized / बार एसोसिऐशन के नए पदाधिकारियों ने न्यायाधीशों को दी विदाई

बार एसोसिऐशन के नए पदाधिकारियों ने न्यायाधीशों को दी विदाई

कुरुक्षेत्र 10 अप्रैल: जिला बार एसोसिऐशन की तरफ से स्थानीय बार रूम में जरनल हाऊस की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नए पदाधिकारियों ने अपना पदभार सम्भालने के बाद कई न्यायाधीशों को विदाई भी दी गई।

बुधवार को देर सायं जिला बार रूम में नवनियुक्त प्रधान सौरव दत्त शर्मा, उप प्रधान संजीव, महासचिव विकास तोमर, सह सचिव अमित भौरियां, कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने अपना पद ग्रहण किया। इस नई एसोसिऐशन की तरफ से जिला सत्र एवं न्यायाधीश संत प्रकाश को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और इस दौरान सीजएम नताशा शर्मा, जेएमआईसी जोगिन्द्र सिंह, जेएमआईसी जितेन्द्र सिंह व पर्यावरण न्यायाधीश अनिल कौशिक को स्मृति चिन्ह देकर तबादला होने पर विदाई दी। इस कार्यक्रम में बार एसोसिऐशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी कर्मवीर सिंह व अनिल मेहला को बार एसोसिऐशन के चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बार एसोसिऐशन के नवनियुक्त प्रधान सौरव दत्त शर्मा ने अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों का स्वागत किया और अंत में आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन महासचिव विकास तोमर ने किया। इस मौके पर जिला कोर्ट के सभी अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *