कुरुक्षेत्र 4 जून: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि बाल आश्रमों में रहने वाले एक-एक बच्चें की सुरक्षा व्यवस्था और देखभाल करनी होगी। इस व्यवस्था में जरा सी भी कमी सहन नहीं की जाएगी, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी बाल आश्रमों का औचक निरीक्षण करेंगे और खामी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करेंगे।
वे मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में बाल कल्याण समिति की तिमाही बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया व पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बाल कल्याण समिति के तहत किए जा रहे कार्यो की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। इस रिपोर्ट के बाद लम्बित मामलों पर विचार विर्मश किया गया और बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा और देखभाल हेतु सभी आश्रमों का निरंतर औचक निरीक्षण किया जाए। इन आश्रमों में बच्चों की सुरक्षा व मौसम अनुसार स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल सुनिश्ति की जाए।
उन्होंने कहा कि नगर में चल रहे सभी कोचिंग सैंटर का निरीक्षण करने के लिए नगराधीश की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है, यह टीम शीघ्र ही सभी सैंटरों को चैक करने के उपरांत अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इतना ही नहीं सभी कोचिंग सैंटर के संचालक सूरत की घटना को देखते हुए नियमानुसार एहतियात बरते और नियमाों का निरंतर पालन करें। इस व्यवस्था को कमेटी समय-समय पर चैक भी करेंगी। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मीना कपूर, जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्वजीत सिंह, इन्दू शर्मा, सीमा,मिया सिंह रंगा, मंजूला गोयल, कुलदीप, विनोद भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India