आज दिनांक 10.07.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव किठाना में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत ब्लॉक सी0डी0पी0ओ0 रामरती की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की। गांव के आगंनवाडी केन्द्र पर यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को शामिल किया गया। गांव की सभी महिलाओं के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढाओं को सदेंश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की गई तथा बेटियों के नाम पर पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पचरीचा ने बताया कि आज आप सब की मेहनत से जिला कैथल जिले का लिगांनुपात 931 तक पहुंच गया है । आज लोग बेटियों का महत्व समझने लगे है। उनकी भावनाओं का समझा जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि बेटी जिस घर में होती है वहां दुख कभी नहीं आते। बेटियो के नाम आते ही चेहरे पर खुशी दौड जाती है, बेटियां तो घर की शोभा होती है। जिस घर में बेटी का सम्मान किया जाता है उस घर में भगवान का निवास होता हैं बेटियां दो परिवारो को जोडती हैै। बेटी बचाने और बेटियों को पढाने से देश का विकास होगा। बेटियां सब के चेहरे पर मुस्कान ला देेती है जिस घर में बेटियां नहीं होती उस घर में सन्नाटा छाया रहता है। बेटियां सब के नसीब में नहीं होती। बेटियां उसी घर में होती है जहां उनका सम्मान होता हैै। इसलिए बेटियों का सम्मान करना चाहिए। सभी गर्भवती माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर,ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 रामरती, बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा,निलिमा, सुपरवाईजर पिन्की, सावित्रि आगंनवाडी वर्कर राजेश, राजकली, पूजा , गीता, सुशीला , प्रेमों ,आशा वर्कर व ग्रांव की महिलांएं मौजूद रही।
Post Now India Post Now India