Breaking News
Home / Uncategorized / ब्रह्माकुमारीज के बस प्रदर्शनी महाभियान का रामलीला ग्राउंड इन्द्री में पहुंचने परभव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ब्रह्माकुमारीज के बस प्रदर्शनी महाभियान का रामलीला ग्राउंड इन्द्री में पहुंचने परभव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इन्द्री/करनाल 23 अगस्त, मेरा भारत, स्वर्णिम भारत के तहत ब्रह्माकुमारीज के बस प्रदर्शनी महाभियान का रामलीला ग्राउंड इन्द्री में पहुंचने परभव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस अभियान मेरा भारत स्वर्णिम भारत का शुभारंभ वर्ष 2017 में अहमदाबाद(गुजरात)से हुआ है और यह देश के विभिन्न स्थानों से होकर इन्द्री में पहुंचा है। इस कार्यक्रम में खादय, आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए खादय, आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि इस यात्रा का इन्द्री में पहुंचने पर मैं अपनी व हरियाणा सरकार की ओर से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि देश के महापुरूषों व स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि भारत स्वर्णिम देश बने। हमारा देश वर्ष 1947 में आजाद हुआ था, लेकिन आजादी के बाद कई प्रकार की बुराईयां देश में पैदा हुई, इन बुराईयों की वजह से समाज व युवा शक्ति के साथ-साथ देश व समाज को इसका नुकसान भी उठाना पडा है। उन्होंने कहा कि देश को स्वणिंम बनाने में युवा शक्ति का बहुत ही महत्व होता है क्योंकि युवा देश के कर्णधार है। उन्होंने कहा कि युवाओं के गलत रास्ते पर चलने से देश कभी भी उन्नति नहीं कर सकता।

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कार्यक्रम में कहा कि हम सभी ने मिलकर युवा शक्ति को ऐसे रास्ते पर ले जाना है जिससे देश के विकास में युवाओं का योगदान मिल सकें और देश उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सके। हमें ऐेसी परिस्थितयां पैदा करने की आवश्यकता है जिससे समाज व युवाओं का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज हित व देश के कार्य करने होंगे, तो निश्चित रूप से युवा शक्ति समाज व देश के कल्याण में अहम योगदान दे सकते हैं।

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि ज्यादातर युवा 11वीं व 12वीं कक्षा में प्रवेश लेते है तब वे जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं और यदि उस समय उनको संस्कारयुक्त व देश हित की शिक्षा दी जाए तो निश्चित रूप से युवा समाज में फैली बुराईयों से बच सकते हैं। अज्ञानता के कारण आज युवा नशे की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। समाज में फैली नशे जैसी बुराईयों को हमें मिलकर खत्म करना है। उन्होंने कहा कि योग करने से मन, तन की बुराईयों को दूर किया जा सकता है। इसलिए हमें अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए। जागरूक समाज युवाओं में होने वाली सभी बुराईयों को खत्म कर सकता है। युवा शक्ति देश के नव निर्माण में अहम योगदान दे सकती है, क्योंकि युवा देश का भविष्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज में फैली बुराईयों को दूर करने व युवा शक्ति को आगे ले जाने में सरकार पूरा-पूरा सहयोग करेगी।

इस अवसर भीमसेन मेहता, अमित गोयल, जगदीश गोयल ऋषिपाल काम्बोज, समय सिंह, आरडी गोयल, चरण सिंह मढान, जयप्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, सतीश खुराना, कुसुमलता व ब्रह्माकुमारीज के पुरूष व महिलाओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *